मार्च 2023 में आया अलग ऐप, जिसमें पचास लाख से ज्यादा शास्त्रीय ट्रैक हैं। Apple Music का चालू सब्सक्रिप्शन हो तो इसके लिए एक रुपया अलग नहीं देना पड़ता। ऑडियो वही ALAC लॉसलेस, हाई रेज 24-bit/192 kHz तक, और चुनी हुई रिकॉर्डिंग में स्पेशल ऑडियो। खोज इसकी सबसे बड़ी ताकत है: रचनाकार, रचना, वादक, संचालक या कैटलॉग नंबर डालकर ठीक वही रिकॉर्डिंग निकाली जा सकती है।
बीथोवन की नौवीं के तीस वर्जन में से कौन सा सुनें, यह सवाल आम ऐप में भारी पड़ता है, यहां हल हो जाता है। कमी भी है: ऐप सिर्फ शास्त्रीय संगीत का है, मोबाइल पर ही ढंग से चलता है, और भारतीय शास्त्रीय संगीत का हिस्सा पश्चिमी के मुकाबले छोटा है। जो पहले से Apple Music पर हैं, उनके लिए इसे आजमाने में कोई जोखिम नहीं।
पता: One Apple Park Way, Cupertino, CA 95014, USA
अभी कोई समीक्षा नहीं है — सबसे पहले आप लिखें!