फ्रांस की सर्विस, 2007 से चल रही है और शुरू से हाई रेज पर टिकी है। स्ट्रीमिंग 24-bit/192 kHz तक, कैटलॉग दस करोड़ ट्रैक के आसपास, और साथ में अपना डाउनलोड स्टोर है जहां एल्बम खरीदकर फाइल हमेशा के लिए रखी जा सकती है। हर एल्बम के साथ डिजिटल बुकलेट और संपादकीय लेख मिलते हैं, जो शास्त्रीय और जैज सुनने वालों को सबसे ज्यादा काम आता है।
दिक्कत यही है कि सर्विस पच्चीस के आसपास देशों में ही चलती है और भारत उनमें नहीं है। यहां से सब्सक्रिप्शन सीधे नहीं लिया जा सकता, विदेश में रहने वाले या वहां कार्ड रखने वाले लोग ही इसका पूरा फायदा उठा पाते हैं। भारतीय फिल्मी संगीत भी कम है, हालांकि रविशंकर से लेकर ए आर रहमान तक के कुछ एल्बम हाई रेज में मौजूद हैं।
पता: XANDRIE SA, 45 rue de Delizy, 93692 Pantin Cedex, France
अभी कोई समीक्षा नहीं है — सबसे पहले आप लिखें!