मुंबई की कंपनी Shubhkart India Private Limited, पिट्टी ग्रुप के कंज़्यूमर कारोबार के तहत 2014 में शुरू हुई। दफ़्तर बांद्रा ईस्ट के बीकेसी इलाके में है, टीम सौ से ऊपर की। पूरा पूजा सामान एक जगह देने का मॉडल है और अलग-अलग नाम से लाइनें चलती हैं: Nirmal में अगरबत्ती और धूप, Surabhi में भीमसेनी और शुद्ध कपूर, Tejas में घी बत्ती, Nitya में अगरबत्ती स्टैंड और दीये, Camflora में एयर फ्रेशनर। दाम ज़मीन पर हैं, Nirmal 3 in 1 अगरबत्ती का 110 ग्राम पैक करीब ₹57 का पड़ता है।
फ़ायदा उन्हें है जो हर महीने की पूजा का सामान एक ही ऑर्डर में मंगाना चाहते हैं: बत्ती, कपूर, दीया, अगरबत्ती स्टैंड सब मिल जाता है। Blinkit, Swiggy Instamart और JioMart पर पैक मिलते हैं, कुछ रिटेल चेन में भी। जो एक ख़ास प्रीमियम खुशबू या ऑर्गैनिक लेबल ढूंढ रहे हैं, उनके लिए रेंज साधारण लगेगी। क्विक कॉमर्स पर कई वेरिएंट अक्सर आउट ऑफ़ स्टॉक रहते हैं।
अभी कोई समीक्षा नहीं है — सबसे पहले आप लिखें!