तीन टेराकोटा मटकों का स्टैक, जो एक के ऊपर एक रखे जाते हैं. ऊपर वाले में रोज का गीला कचरा डालते हैं, भरने पर क्रम बदल देते हैं. कंपनी इसे चार से पांच लोगों के परिवार के लिए बताती है, यानी रोज करीब एक किलो कचरा. मिट्टी की दीवार से हवा आती जाती रहती है, इसलिए मिश्रण गीला होकर सड़ता नहीं. खाद चार से छह हफ्ते में तैयार होती है. सेट में रेमिक्स पाउडर, रेक और मैनुअल मिलता है.
बालकनी, छत या गैलरी के कोने के लिए ठीक बैठता है, देखने में भी अच्छा लगता है. मिट्टी का सामान है, ठोकर लगने पर चटक सकता है, इसलिए जगह एक बार तय करके स्थिर रख दें. बार बार घर बदलने वालों के लिए ढुलाई सिरदर्द है. दाम प्लास्टिक बिन से ज्यादा है, पर हिस्से अलग से बदले जा सकते हैं.
अभी कोई समीक्षा नहीं — पहले बनें!