पच्चीस लीटर के बिन के साथ पांच लीटर माइक्रोब मिश्रण वाला सेट. रोज करीब आधा किलो रसोई कचरा संभालने के हिसाब से बना है, यानी दो से तीन लोगों का घर. तरीका सीधा है: कचरा डालो, ऊपर माइक्रोब की एक मुट्ठी छिड़को, ढक्कन बंद. पचास लीटर वाला बड़ा संस्करण भी बिकता है, जो रोज एक किलो कचरा लेता है. दाम इसी श्रेणी के बाकी सेटों से कम रहता है.
जो लोग पहली बार खाद बनाना सीख रहे हैं और ज्यादा पैसे नहीं लगाना चाहते, उनके लिए यह ठीक शुरुआत है. साथ आने वाला माइक्रोब बैग कई महीने चलता है. प्लास्टिक की मोटाई डेली डंप या सम्पूर्ण जैसे सेट के बराबर नहीं लगती, धूप में लंबे समय रखने पर रंग उड़ता है. मिश्रण गीला हो जाए तो बदबू आती है, इसलिए सूखी पत्ती या कोकोपीट साथ रखना पड़ेगा.
अभी कोई समीक्षा नहीं — पहले बनें!